संतकबीरनगर, सितम्बर 10 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। भोर से ही घने बादलों का आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रही। दिन चढ़ने के बाद भी आसमान में बादल छाए रहे। कभी कभी बादलों के ओट से सूर्य देवता के दर्शन हो रहे थे। बदली छाने की वजह से उमस भरी गर्मी लोगों को पूरे दिन परेशान करती रही। इसके लिए लोग आसमान की राह निहार रहे थे, लेकिन पूरे दिन बारिश नहीं हुई। मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। पूरे दिन धूप छांव का सिलसिला जारी। कभी चटख धूप लोगों को परेशान करती तो कभी बादलों की ओट में सूर्य देवता छिप जाते। पूरे दिन बारिश नहीं हुई। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। हवाएं भी मंद गति से चलती रहीं। किसानों को अभी भी एक भारी बारिश का इंतजार है। बरसात हो जाए ...