प्रयागराज, अगस्त 30 -- घूरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। घूरपुर थानाक्षेत्र के सारंगापुर में शुक्रवार रात हुई राहुल भारतीय की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। वारदात राहुल के पड़ोसी कन्हैया भारतीय ने ही बदले की भावना से अंजाम दी। आरोपी ने सोते समय बेरहमी से हथौड़े से राहुल के सिर व चेहरा कूंच दिया। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर आलाकत्ल बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी कन्हैया भारतीय ने बताया कि करीब एक साल पहले शराब के नशे में राहुल से उसका विवाद हुआ था, जिसमें राहुल ने उसकी पिटाई कर दी थी। यह भी पढ़ें- शादीशुदा बहन को प्रेमी की बाहों में देख आगबबूला हुआ भाई, फिर दोनों ने कर दिया ऐसा कांड इसके बाद राहुल अक्सर कन्हैया को ताने देत...