नई दिल्ली, फरवरी 18 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। द्वारका जिला पुलिस की एंटी-बर्गलरी सेल ने 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने ही मामा की चार दुकानों के शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक लैपटॉप बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि मामा द्वारा मुनाफा साझा न करने और नौकरी से निकालने से वह नाराज था। बदला लेने के लिए उसने चारों दुकानों के शटर तोड़कर नगदी, लैपटॉप व मोबाइल फोन चोरी कर लिए। पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि पीड़ित जीतू राजापुरी, उत्तम नगर इलाके में रहता है। जीतू ने 31 जनवरी को द्वारका सेक्टर-18, सेक्टर-11, सेक्टर-12 और सेक्टर-4 स्थित अपनी कन्फेक्शनरी की दुकानों में चोरी की शिकायत दी थी। शिकायत पर द्वारका नॉर्थ और द्वारका साउथ थानों में केस दर्ज कर जांच शुरू...