नई दिल्ली, दिसम्बर 9 -- दिल्ली पुलिस ने बम से उड़ाने की धमकी भेजने के मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कई राज्यों के बड़े पुलिस अधिकारियों को धमकी भरे ईमेल भेजे थे। ईमेल दिल्ली, बेंगलुरु और राजस्थान के पुलिस कमिश्नर के आधिकारिक ईमेल आईडी और पुलिस कंट्रोल रूम यूनिट को भेजे दए थे। इनमें एयरपोर्ट और बड़े शॉपिंग मॉल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। ईमेल भेजने वाले ने दिल्ली की एक कंसल्टेंसी फर्म में काम करने वाले मोहित नाम के शख्स का मोबाइल नंबर जानबूझकर उसमे दिया ताकि यह लगे कि धमकी मोहित ने भेजी है। हालांकि, ईमेल्स में कोई फिरौती की मांग नहीं की गई थी एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक साइबर यूनिट के अधिकारियों ने इन ईमेल को ट्रेस किया तो पता चला कि ये फर्जी आईडी से भेजे गए थे जो केवल बम की धमकी भेजने के लिए बनाए गए थे। इसके बाच...