बदला लेने के लिए भदोही से आकर पूर्व प्रेमिका पर फेंका था तेजाब
लखनऊ, जुलाई 18 -- चिनहट में तेजाब फेंकने के मामले में पुलिस ने भदोही निवासी अतहर रजा को गिरफ्तार किया है। दावा है कि आरोपी ने पूर्व प्रेमिका से बदला लेने के लिए उस पर तेजाब फेंका था। आरोपी अपने कई साथियों के साथ मिलकर थार से भदोही से लखनऊ चिनहट पहुंचा और युवती पर तेजाब फेंक दिया। चिनहट इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि पूर्वी जोन सर्विलांस और चिनहट पुलिस की संयुक्त टीम ने भदोही जलालपुर गांव के अतहर रजा को कस्बा काजीपुर के पास से पकड़कर लाया गया। अतहर कालीन मजदूर है। अतहर ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवती पहले भदोही के एक निजी अस्पताल में काम करती थी। युवती से लंबे समय से उसकी जान पहचान थी। पर, युवती भदोही से भागकर लखनऊ आकर रहने लगी। यहां पर दूसरे युवक के साथ घूमती थी। यह बात अतहर को अखरती थी। युवती उसका कॉल नहीं रिसीव करती थी। अतहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.