आगरा, मार्च 31 -- मौसम में लगातार हो रहे बदलाव की वजह से लोग वायरल रोगों की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल में मंगलवार को रोगियों की संख्या 1500 तक पहुंच गई। वायरल बुखार के रोगियों की संख्या में भी वृद्धि हुई। चिकित्सकों ने बुखार से पीड़ित 200 रोगियों का उपचार कर दवाएं वितरित की हैं। मंगलवार की सुबह से ही जिला अस्पताल में रोगी पर्चा बनवाने के लिए तीमारदारों की कतारें दिखीं। इलाज कराने के लिए ओपीडी के बाहर भी रोगी कतार में खड़े दिखे। सीएमएस डा. संजीव सक्सेना ने बताया कि मंगलवार को रोगियों की संख्या में कमी नहीं आई है, सोमवार को वृद्धि हुई थी। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने 1500 से अधिक रोगियों का उपचार किया है। इनमें बुखार से पीड़ित 200 रोगी भी शामिल हैं। बुखार से पीड़ित रोगियों में 12 वर्ष से कम उम्र के 145 रोगी भी शामिल हैं। बुखार से प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.