बदायूं, मई 7 -- बदायूं। जिले में मौसम में लगातार बदल रहा है। मंगलवार को हल्की बूंदाबांदी और बादलों की आवाजाही के बाद बुधवार को आसमान साफ हो गया। सुबह से तेज धूप ने गर्मी का एहसास कराया। जिले में बीते 24 घंटों के भीतर मौसम ने तेजी से करवट बदली है। मंगलवार को जहां पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जिले के कई हिस्सों में बादल छाए रहे और हल्की बारिश ने मौसम खुशनुमा बना दिया था। बुधवार सुबह होते ही स्थिति उलट गई। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस के करीब बना हुआ है।

गर्मी का प्रभाव दोपहर होते-होते गर्मी का प्रभाव इतना बढ़ गया कि सड़कों पर आवाजाही कम नजर आई। मौसम विभाग के अनुसार, अब आने वाले दिनों में आसमान साफ रहने और गर्मी बढ़ने के आसार हैं।

स्वास्थ्य के प्रति रहें सजग बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है...