बिजनौर, मई 4 -- बिजनौर। एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। रविवार देर रात तेज आंधी और बारिश से जिले में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिली, वहीं जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया। कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। रविवार देर रात अचानक मौसम ने करवट ली। तेज आंधी के साथ शुरू हुई बारिश ने कुछ ही देर में पूरे जिले को अपनी चपेट में ले लिया। आंधी इतनी तेज थी कि कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं। इससे आवागमन भी प्रभावित हुआ और कई मार्गों पर अस्थायी रूप से जाम की स्थिति बन गई। मौसम विभाग नगीना के प्रेक्षक सतीश कुमार ने कहा कि अगले कुछ दिनों तक मौसम में इसी तरह उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। बीच-...