बदला मौसम, वेस्ट यूपी में आज भारी बारिश के आसार
मेरठ, अगस्त 19 -- मेरठ सहित वेस्ट यूपी में बीते दो दिनों से जारी उमस एवं गर्मी के बीच मंगलवार शाम को बारिश ने राहत दे दी। शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई जबकि कुछ हिस्सों में जमकर बादल बरसे। सोमवार देर रात भी मेरठ के विभिन्न हिस्सों में बारिश दर्ज की गई थी। आज और 22 अगस्त को वेस्ट यूपी में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने इस अवधि में पूरे वेस्ट यूपी में कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार देर रात मेरठ में 3.3 और मंगलवार शाम को 5.4 मिमी बारिश हुई। यह भी पढ़ें- UP Weather, 19 अगस्त: यूपी में फिर तेवर में मॉनसून, 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट तीन बजे शुरू हुआ बारिश का यह दौर शहर के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग ढंग से चला। कहीं तेज बारिश हुई जबकि कहीं हल्की बूंदाबांदी। मंगलवार को मेरठ म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.