शाहजहांपुर, जनवरी 23 -- फोटो 24:: शुक्रवार की रात शहर में बारिश से भीगी सड़क। शाहजहांपुर, संवाददाता। जनपद में लगातार चार दिन तेज धूप निकलने के बाद शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ली। दिनभर बादलों ने आसमान ढक रखा और शाम होते-होते बूंदा बांदी शुरू हो गई। रात में तेज गर्जन और बिजली चमकने के साथ बारिश हुई। मौसम में अचानक बदलाव से तापमान लुढ़ककर 23 डिग्री और न्यूनतम सात डिग्री पर आ गया। सर्दी में अचानक बढ़ोतरी के कारण खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी गई। कई लोग जो एक दिन पहले हल्के कपड़े पहन रहे थे, उन्हें शुक्रवार को फिर से गर्म कपड़े पहनने पड़े। गन्ना शोध परिषद के वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि वायुदाब 18 मिलीबार गिरा हुआ है और पूर्वा हवा 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। दो दिन पहले तक पछुआ ...