आजमगढ़, अप्रैल 3 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले में शुक्रवार दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। धूल भरी तेज आंधी चलने के साथ ही आसमान में बादल छा गए। कुछ स्थानों पर फुहारें पड़ने से किसानों की चिंता बढ़ गई। किसान गेहूं और सरसों की फसल को समेटने में जुट गए। मेंहनगर, तरवां, मेहनाजपुर, लालगंज, देवगांव समेत कुछ अन्य क्षेत्रों में धूल भरी तेज आंधी के बाद बूंदाबादी हुई। सगड़ी संवाददाता के अनुसार, दोपहर दो बजे आसमान में बादल छा गए थे। इसके साथ ही धूल भरी तेज आंधी चलने लगी। इससे खेतों में गेहूं और सरसों की फसल की कटाई के साथ ही मड़ाई के कार्य में लगे किसानों की चिंता बढ़ गई। मौसम का मिजाज बदलने से किसान कंबाइन मशीन के साथ ही ट्रैक्टर लगाकर कटाई-मड़ाई का कार्य तेज कर दिए। क्षेत्र के जीयनपुर, लाटघाट, मालटारी, अंजान शहीद, अजमतगढ़, बेलकुंडा, रामगढ़ बाजार, गोस...