बरेली, मार्च 15 -- मौसम ने अचानक करवट ले ली है और कई इलाकों में सुबह हल्की बारिश के साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं दोपहर में तेज हवाओं के साथ ही बारिश भी शुरू हो गई। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि बरेली, बदायूं, पीलीभीत समेत आसपास के कई जिलों में आंधी के साथ हल्की बारिश और बादल गरजने का अनुमान है। मौसम विभाग ने जिलों को अलर्ट जारी कर दिया है और अगले 48 घंटे के लिए सतर्कता बरतने की सलाह दी है। जिले में सुबह कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। उसके बाद धूप निकली लेकिन दिन में फिर आसमान बादलों से घिर गया। धूप नहीं होने की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...