फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 11 -- फर्रुखाबाद। शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव ललौर में ट्रांसफार्मर बार-बार फुंकने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर एक सप्ताह पहले फुंक गया था, जिसे बदलवाया गया। मंगलवार को नया ट्रांसफार्मर लगाया गया, लेकिन बुधवार को वह भी धड़ाम हो गया। इससे कई उपभोक्ताओं के घरों में अंधेरा छा गया है। बिजली न मिलने से ग्रामीण परेशान हो रहे हैं । धर्मेंद्र ने बताया कि करीब 15 दिनों से गांव में नियमित विद्युत आपूर्ति नहीं मिल रही है। बार-बार ट्रांसफार्मर खराब होने से पेयजल, घरेलू कार्य और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से जल्द क्षमता बढ़ाकर नया ट्रांसफार्मर लगाने और सुचारु बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।गोविंद आलोक रामू नमो नारायण अजय प...