गोपालगंज, अप्रैल 8 -- गोपालगंज।जिले में बुधवार को एक बार फिर मौसम ने करवट ली। हल्की बारिश और तेज पछुआ हवा के कारण जहां तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई। आसमान में बादल छाए रहे और तेज हवा चलती रही। हालांकि दिन में कई बार कुछ समय के लिए हल्की धूप भी निकली। शहर सहित बैकुंठपुर, बरौली, सिधवलिया, मांझा और थावे के कई इलाकों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश हुई। जिससे मौसम सुहावना हो गया। अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कृषि कार्य प्रभावित, किसान चिंतित अचानक बदले मौसम का असर जनजीवन के साथ-साथ कृषि कार्यों पर भी पड़ा है। किसानों ने खेतों में खड़ी फसल को सुरक्षित रखने के लिए कटनी और दवनी का काम फिलहाल रोक दिया है। किसानों ने बताया कि इस समय हल्की बारिश से भी दाने की गुणवत्ता प्रभावित होने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.