बिजनौर, अक्टूबर 4 -- अमानगढ़ में एक नवंबर से पर्यटन शुरू हो जाएगा। इस बाद जंगल सफारी का रुट बदले जाने की संभावना है। वन विभाग के अधिकारी रुट बदलने को लेकर मंथन कर रहे हैं। जल्द ही जंगल सफारी के रुट पर अधिकारियों की मुहर लगेगी। बिजनौर के अमानगढ़ में एक नवंबर से पर्यटन शुरू हो जाएगा। पर्यटक जंगल सफारी का आनंद लेंगे और वन्यजीवों को देखेंगे। अमानगढ़ में दिन रात तैयारियों को लेकर युद्ध स्तर पर काम हो रहा है और रास्ते तैयार किए जा रहे हैं। एक नवंबर से पर्यटक बाघ, हाथी और गुलदार देख सकेंगे। इस बाद जंगल सफारी का रुट बदला जा सकता है। झिरना गेट से वनगुर्जरों की साइड नया रुट बनाए जाने को लेकर विचार विमर्श चल रहा है। जंगल सफारी का मार्ग केहरीपुर से आरम्भ होकर अमानगढ़ होते हुए 16 किमी का मार्ग तय कर झिरना चौकी तक पहुंचती है। इसी रूट से वापस केहरीपुर परिसर...