बरेली, अगस्त 14 -- सपा कार्यालय पर हुए युवा संवाद कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि युवाओं को केवल भविष्य के निर्माता के रूप में नहीं, बल्कि वर्तमान में बदलाव के वाहक के रूप में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि युवा संवाद जैसे कार्यक्रम युवाओं को अपनी बात रखने और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर खुलकर चर्चा करने का अवसर देते हैं। दोनों अध्यक्षों ने कहा कि सपा युवाओं को हमेशा आगे बढ़ने का अवसर देती रही है। इस दौरान अमरीश यादव, ब्रजेश आजाद, दीपक पांडे, बृजेश श्रीवास्तव, गौरव सक्सेना, अशोक यादव, अविनाश मिश्रा, सुमित यादव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...