मुजफ्फरपुर, फरवरी 25 -- मुजफ्फरपुर। सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों के अभिभावकों में उनकी पढ़ाई-लिखाई को लेकर सजगता बढ़ रही है। स्कूलों में आयोजित पीटीएम में शामिल होने वाले अभिभावकों की संख्या बढ़ी है। यही नहीं, वे बच्चों की पढ़ाई और रिजल्ट की जानकारी में भी रुचि ले रहे हैं। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 65% बच्चों के अभिभावक पीटीएम में शामिल हुए हैं। मई 2025 से जनवरी 2026 तक की रिपोर्ट से यह सामने आया है। खास यह कि यह संख्या बढ़ रही है और अभिभावकों में अपने बच्चों की पढ़ाई में सजगता को लेकर बदलाव आ रहा है। मई 2025 में 44% ही अभिभावक पीटीएम में शामिल हुए थे। शिवहर में सबसे अधिक 98% अभिभावक स्कूल के पीटीएम में शामिल हुए हैं। हालांकि, मधेपुरा समेत कई जिलों में अभिभावकों की संख्या अब भी काफी कम है। अगस्त तक 50 फीसदी अभिभावक की रही सहभागिता, ...