जमशेदपुर, अप्रैल 8 -- तेजी से बदलते व्यावसायिक परिवेश तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) उद्योग की पूरी कार्यप्रणाली को बदल रहे हैं तो कॉर्पोरेट जगत भी मानव संसाधन को इन चुनौतियों के लिए तैयार करने में जुट गया है। प्रख्यात बिजनेस स्कूल एक्सएलआरआई जमशेदपुर ने अपने पीजी सर्टिफिकेट इन बिजनेस मैनेजमेंट (पीजीसीबीएम) प्रोग्राम के माध्यम से कामकाजी पेशेवरों के लिए एक नई राह खोली है। संस्थान ने नौकरियों की बदलती तकनीकी प्रवृत्ति और वैश्विक मांगों को ध्यान में रखते हुए अपने पाठ्यक्रम को विशेष रूप से डिजाइन किया है, जिसमें भविष्य की जरूरतों जैसे एआई, डेटा विजुअलाइजेशन और डिजिटल लीडरशिप का समावेश किया गया है। यह कार्यक्रम विशेष रूप से उन वर्किंग एग्जीक्यूटिव्स के लिए तैयार किया गया है जो अपनी वर्तमान नौकरी की जिम्मेदारियों के साथ-साथ अपनी प्रबंधक...