गुड़गांव, मार्च 3 -- गुरुग्राम। जिले के सरकारी स्कूलों में छात्रों की वार्षिक उपस्थिति दर्ज करने की प्रक्रिया अब पूरी तरह डिजिटल की जा रही है। शिक्षा विभाग ने पारंपरिक रजिस्टर प्रणाली को समाप्त कर निपुण हरियाणा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन हाजिरी दर्ज करने की व्यवस्था लागू कर दी है। नई प्रणाली के तहत अब स्कूल यू-डाइस कोड और पासवर्ड से लॉगिन कर संबंधित कक्षा, सेक्शन और शैक्षणिक सत्र का चयन करते हुए छात्रों की उपस्थिति दर्ज करेंगे। अब तक स्कूलों में अलग-अलग रजिस्टरों में उपस्थिति दर्ज कर साल के अंत में प्रतिशत की गणना करनी पड़ती थी। इसमें समय भी अधिक लगता था और त्रुटि की संभावना भी बनी रहती थी। नई डिजिटल व्यवस्था में कुल कार्य दिवस दर्ज करते ही सिस्टम प्रत्येक छात्र का उपस्थिति प्रतिशत और अनुपस्थिति का ब्यौरा स्वयं तैयार कर देगा। इससे शिक्षको...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.