नई दिल्ली, अगस्त 20 -- देश में कैंसर की एक ऐसी दवा बनी है जो कीमोथेरेपी से मुक्ति दिला सकती है। आईआईटी गुवाहाटी और इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडी इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी (आईएएसएसटी) ने आरके-251 नाम की दवा बनाई है जो सीधे कैंसर कोशिकाओं पर वार करती है। इससे स्वस्थ कोशिकाओं को कोई नुकसान नहीं होता है। आईआईटी गुवाहाटी के डॉ. केपी भबाक और आईएएसएसटी के डॉ. आशीष बाला ने बताया कि कैंसर कोशिकाएं आमतौर पर उच्च स्तर के हानिकारक अणु रिएक्टिव ऑक्सीजन स्पीशीज (आरओएस) बनाती हैं। ऐसी स्थिति में जब आरके-251 दवा सीधे कैंसर कोशिकाओं तक पहुंचेगी तो कैंसर कोशिकाएं खुद को जीवित रखने के लिए जिस प्रोटीन का इस्तेमाल करती हैं उसका इस्तेमाल नहीं कर पाती हैं। इससे शरीर में कैंसर के प्रसार की गति नियंत्रित हो जाती है। प्रारंभिक परीक्षण के दौरान स्तन कैंसर के मामलों म...