जौनपुर, जनवरी 7 -- मड़ियाहूं, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील परिसर में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय किसान महासंघ ने बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र को उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की मांग उठाई। राधाकृष्ण शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पंडित श्याम बिहारी मिश्रा ने कहा कि विधायक रमेश मिश्रा लंबे समय से किसानों, युवाओं और आम जनता की समस्याओं को विधानसभा में मजबूती से उठाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि रमेश मिश्रा के अनुभव और कार्यक्षमता को देखते हुए उन्हें मंत्रिमंडल में स्थान मिलना चाहिए, जिससे पूर्वांचल के विकास को नई गति मिलेगी। बैठक में मौजूद वक्ताओं ने एक स्वर में मांग का समर्थन किया। इस मौके पर श्याम सूरत पाण्डेय, राजेश दूबे, अवधेश पाण्डेय, राजन तिवारी, डॉ. अरुण कुमार उपाध्याय, सभाजीत शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.