जौनपुर, दिसम्बर 21 -- बदलापुर। कोतवाली पुलिस ने मार पीटकर एक युवक को घायल करने के आरोप में चार के विरुद्ध एससी एसटी का केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गयी है। प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ल ने बताया कि नेवादा मुखलिसपुर गांव निवासी पृथ्वीराज ने शनिवार को तहरीर देकर आरोप लगाया कि शाम को वह बदलापुर बाजार से सब्जी खरीदकर घर वापस लौट रहा था कि घर से कुछ पहले पुलिया के समीप गांव के ही प्रांजल सिंह, सतीश सिंह, राहुल सिंह व गुडलक सिंह ने हाकी, डंडा व सरिया से मार पीटकर घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि चारों आरोपियों के विरुद्ध एससी एसटी दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...