जौनपुर, जुलाई 8 -- बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के खजुरन गांव स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-56 पर मंगलवार की रात करीब नौ बजकर 15 मिनट पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक व्यवसायी को धक्का देकर गिराया और मारपीट करके लूटपाट की। इलेक्ट्रिक स्कूटी, समेत नकदी और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।सिंगरामऊ बाजार निवासी दिनेश सोनी की सिंगरामऊ में इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबााइल की दुकान हैं। मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह दुकान बंद कर बदलापुर स्थित अपने आवास के लिए निकले। रास्ते में उन्होंने पहितियापुर गांव के एक पेट्रोल पंप पर वाहन में ईंधन भरवाए। इसके बाद जैसे ही वह खजुरन गांव के पास पहुंचे, पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उनकी स्कूटी में धक्का मार दिया, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े। जब तक...