जौनपुर, नवम्बर 4 -- बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। सल्तनत बहादुर इंटर कालेज में आयोजित तीन दिवसीय बदलापुर महोत्सव का समापन सोमवार की देर रात विभिन्न सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रमों के बीच संम्पन्न हुआ। महोत्सव में बिहार से आईं लोक गायिका करीना पाण्डेय व सोविता पाण्डेय के गीतों पर दर्शक झूम उठे। हा ई पुलिस प्रशासन औ जवार का करी, हमार भइया रंगदार त सरकार का करी। कभी राम बनके कभी श्याम बनके चले आना प्रभू जी चले आना के गीत पर लोग मंत्रमुग्ध हो गये। काहे नाथिया गढ़वला उधार गाकर लोगों का दिल जीत लिया। एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति से खूब वाहवाही लूटी। डेड़िया नृत्य, गणेश वंदना ने महोत्सव में समा बांध दी। इस अवसर पर राम सहाय पांडेय, प्रबंधक ओमप्रकाश सिंह, योगेश पाण्डेय, अमित मिश्रा, वैभव सिंह, सहित आदि उपस्थित रहे। संचालन सुनील तिवारी ने किया।...