शिमला, अप्रैल 16 -- Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में आज रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसका असर 17 से 19 अप्रैल के बीच पूरे प्रदेश में देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार इस दौरान कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि, तेज हवाएं और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। खासतौर पर 17 अप्रैल को कुल्लू, कांगड़ा, मंडी और चंबा जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक शोभित कटियार ने बताया कि इन चार जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। वहीं ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और शिमला जिलों में इसी दिन तेज आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 18 और 19 अप्रैल को भी कुल्...