रायपुर, जनवरी 28 -- Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ का मौसम बदलने वाला है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के उत्तरी हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उत्तरी छत्तीसगढ़ में आगामी तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना हैं। वहीं रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 11 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी रायपुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.