किशनगंज, नवम्बर 12 -- किशनगंज। संवाददाता किशनगंज शहर में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। पिछले कुछ दिनों से दिन में हल्की धूप और रात में ठंडी हवाओं ने लोगों को गुलाबी ठंड का अहसास दिलाना शुरू कर दिया है। बुधवार की सुबह कुहासा छाया रहा। तापमान में कमी होने की वजह से ठंड का एहसास हुआ। अब गर्मी की जगह ठंड ने दस्तक दे दी है और आने वाले हफ्तों में सर्दी का असर और तेज़ होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। बुधवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले समय में किशनगंज सहित सीमांचल क्षेत्र में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट संभव है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...