खगडि़या, जून 13 -- महेशखूंट, एक प्रतिनिधि। डीएवी उत्कृष्टता केंद्र (सीएई), क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र, बिहार जोन-डी के तत्वावधान में डीएवी पब्लिक स्कूल, महेशखूंट में आयोजित त्रिदिवसीय क्षमता संवर्द्धन कार्यक्रम 11 से 13 जून 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम का आयोजन उत्साह, अनुशासन एवं शैक्षणिक गरिमा के वातावरण में किया गया, जिसमें बिहार जोन-डी के विभिन्न डीएवी विद्यालयों से आए शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम बिहार जोन-डी के सहायक क्षेत्रीय अधिकारी अश्वनी कुमार सिंह तथा क्लस्टर प्रमुख श्रीमती उमा मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

शिक्षण विधियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों की व्यावसायिक दक्षताओं का संवर्धन करना तथा उन्हें नवीन शिक्षण-पद्ध...