भभुआ, जुलाई 14 -- बिहार में मुंडेश्वरी मंदिर वास्तुकला की नगाड़ा शैली का सबसे पहला नमूना है उत्तरगुप्तकालीन है मंदिर की नक्काशी और मूर्तियां, कई प्रदेश के आते हैं भक्त (पेज चार) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। भगवानपुर प्रखंड की पंवरा पहाड़ी पर स्थित मां मुंडेश्वरी मंदिर देश के प्राचीन मंदिरों में शामिल है। इस मंदिर के गर्भगृह में चतुर्मुखी महामंडलेश्वर महादेव हैं। मां मुंडेश्वरी न्यास समिति के सचिव अशोक कुमार सिंह बताते हैं कि महादेव के पत्थर का रंग सूर्य की स्थिति के साथ-साथ बदलते रहता है। यह मंदिर 608 फुट उंची पंवरा पहाड़ी पर अवस्थित है, जहां श्रावणी मेला लगा है। मेले में बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों के श्रद्धालु आते हैं। वर्ष 1812 ई. से लेकर 1904 ई. के बीच ब्रिटिश यात्री आरएन मार्टिन, फ्रांसिस बुकानन और ब...