फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 11 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। लोहिया अस्पताल की ओपीडी में रोगियों को इलाज कराने में दिक्कतो का सामना करना पड़ा। सबसे बड़ी समस्या पर्चा बनवाने से पहले टोकन लेने को लेकर है। ऐसे मे मरीजों का रोग बढ़ रहा है। कई मरीज तो दर्द से कराह उठ रहे हैं। टोकन की व्यवस्था मरीजों को परेशान कर रही है। इस समय मौसम का मिजाज बदला चल रहा है। इस कारण बड़ी संख्या में लोग बीमार हो रहे हैं। सुबह आठ बजे के बाद से ही ओपीडी में बीमारों की भीड़ बढ़ रही है। ओपीडी में दिखाने के लिए मरीज जब पहुंचता है तो सबसे पहले उसे टोकन के लिए लाइन में लगना पड़ता है। जिस मरीज के पास मोबाइल नही होत है उसे और भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। टोकन के लिए मरीज को स्केन करना पड़ता हैफिर ओटीपी बतानी पड़ती है तब जाकर मरीज को टोकन नंबर मिलता है। इसके बाद मरीज को पर्चा बनवान...