बदलते मौसम से बढ़ी बुखार और पेट संबंधी बीमारियां, स्वास्थ्य मेले में किया गया इलाज
बरेली, अप्रैल 5 -- बरेली। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर आयोजित स्वास्थ्य मेले में बुखार, खांसी, त्वचा एवं पेट संबंधी बीमारियों के मरीज बड़ी संख्या में पहुंचे। बदलते मौसम की वजह से लोगों में विभिन्न स्वास्थ्य समस्याएं देखने को मिल रही हैं। रविवार को आयोजित स्वास्थ्य मेले में सबसे ज्यादा बुखार और त्वचा संबंधी समस्याओं के मरीज पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें दवा देने के साथ-साथ सावधानी बरतने की भी सलाह दी। इस दौरान बच्चों में डायरिया, बुखार और पेट संबंधी बीमारियों के मामले भी सामने आए। इसके अलावा आरोग्य मंदिरों पर बच्चों का टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की जांच तथा बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.