अमरोहा, अप्रैल 4 -- जिले में मौसम लगातार बदल रहा है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। गेहूं की फसल पर खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने सात और आठ अप्रैल को तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। शनिवार सुबह भी आसमान में बादल छाने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। शुक्रवार की सुबह से जिले में मौसम ने फिर करवट बदली है। दिनभर घने बादल छाने से लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई। शनिवार को भी आसमान में बादल छाए रहे। बादल छाने और हवा चलने के कारण तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। हालांकि मौसम में यह उतार-चढ़ाव आने वाले दिनों में भी जारी रहने के आसार हैं। उप कृषि निदेशक राम प्रवेश ने बताया कि मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आज हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद दो दिन मौसम सामान्य रहने की संभावना है, ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.