संतकबीरनगर, मार्च 10 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में बदलते मौसम में लोग अक्सर बीमारी की चपेट में आ जा रहे हैं। मौसम के उतार चढ़ाव के चलते लोगों को मौसमी बीमारियां घेर ले रही हैं। इसकी वजह से लोग सर्दी जुकाम बुखार की गिरफ्त में आ जा रहे हैं और बीमार होकर लोग अस्पताल आ रहे हैं।बसंत के मौसम बेहतर सेहत के लिए जाना जाता है। इस मौसम में पंखा चलना शुरू हो जाता है। दिन में लोगों को गर्मी लग रही हैं और रात में लोग ठंडक की चपेट में आ जा रहे हैं। नतीजतन कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोग सर्दी जुकाम बुखार की चपेट में आ जा रहे हैं और उन्हें अस्पताल का सहारा लेना पड़ रहा है। मौसम का यह परिवर्तन अस्थमा के मरीजों पर भारी पड़ रहा है। बसंत का आगमन भी सांस वाले मरीजों को रास नहीं आ रहा है। सांस फूलने वाले मरीजों को सतर्क रहने की सलाह द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.