रुडकी, अप्रैल 12 -- मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव का असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर साफ नजर आने लगा है। कभी तेज धूप तो कभी अचानक बारिश के कारण बीमारियों का खतरा बढ़ गया है, खासकर त्वचा संबंधी रोग तेजी से फैल रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से मौसम के अस्थिर रहने के चलते सरकारी और निजी अस्पतालों की ओपीडी में त्वचा रोगियों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। खुजली, रैशेज और फंगल इन्फेक्शन के मरीज ज्यादाचिकित्सकों के अनुसार बारिश के बाद तेज धूप निकलने से उमस बढ़ जाती है, जिससे त्वचा संबंधी समस्याएं तेजी से पनपती हैं। तापमान में गिरावट और नमी के कारण लोग अधिक प्रभावित हो रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. सैयद रफी अहमद ने बताया कि अस्पताल की ओपीडी में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें खुजली, रैशे...