गंगापार, मई 4 -- बदलते मौसम में लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष सतर्क रहने की आवश्यकता है। तापमान में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है।जिससे वायरल संक्रमण और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। यह बातें रविवार को सहसों बाईपास पर आयोजित जन स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम के दौरान चिकित्सक डॉ. अमित यादव ने कही। इस मौके पर नीरज पांडे, नागेंद्र, अजय, मोनू, कविता, सरिता देवी, पंकज, करन एवं सोहन केसरवानी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...