नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- बदलते मौसम में स्किन का ख्याल रखने के लिए हर्बल चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है। यहां हम नहाने के लिए हर्बल पाउडर बनाने का तरीका बता रहे हैं। ये स्किन को कई तरह से फायदा पहुंचा सकता है। इसमें इस्तेमाल होने वाली सभी चीजें नेचुरल हैं। यहां सीखिए कैसे बनाएं हर्बल बाथ पाउडर।हर्बल बाथ पाउडर बनाने के लिए आपको चाहिए - 1 कप हरी मूंग दाल - 1/2 कप चना दाल - 1 कप कटी हुई खस की जड़ - 20 ग्राम हल्दी - 2 बड़े चम्मच चंदन पाउडर - 4 बड़े चम्मच सूखी गुलाब की पंखुड़ियां - 4 बड़े चम्मच सूखे संतरे के छिलके - 1 कप नीम की पत्तियां यह भी पढ़ें- चावल से बनाएं स्टिकी कोरियन फेस पैक, सावन में खिली स्किन के लिए बेस्ट DIYहर्बल बाथ पाउडर बनाने का तरीका इस पाउडर को बनने के लिए दाल, खस की जड़ और नीम की पत्तियों को हल्का गर्म होने तक भून लें। आप...