मैनपुरी, अप्रैल 6 -- मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है, जिसके चलते मौसम जनित बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सोमवार को जिला अस्पताल खुला तो मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। अस्पताल में बुखार, बच्चों को उल्टी दस्त, त्वचा और आंखों के रोगियों की संख्या भी सर्वाधिक थी। अस्पताल में 669 पुरुष और 500 महिला कुल 1169 मरीजों ने उपचार लिया। पूरे दिन अस्पताल के दवा काउंटर और पंजीकरण कक्ष में मरीजों की भीड़ उमड़ती रही। वहीं एक पेटदर्द से युवती और सांस से पीड़ित वृद्ध ने दम तोड़ दिया। अप्रैल की शुरुआत होते ही मौसम बार-बार करवट ले रहा है। कभी तेज धूप निकलती है तो कभी ठंडी हवाओं के बीच मौसम ठंडा हो जाता है। मौसम बदलता है तो मौसम जनित संक्रमण लोगों को अपना शिकार बना लेता है। इन दिनों मौसमी बुखार, सिरदर्द, पेटदर्द की समस्या लेकर मरीज अधिक आ रहे हैं। पिछले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.