संभल, नवम्बर 12 -- जिला अस्पताल में इन दिनों निमोनिया के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार अधिकतर मरीजों को सामान्य दवाइयां देकर घर भेजा जा रहा है। क्योंकि उनकी स्थिति गंभीर नहीं है। अस्पताल के एसएनसीईयू वार्ड में फिलहाल निमोनिया से पीड़ित कोई बच्चा भर्ती नहीं है, हालांकि सांस लेने में तकलीफ के 10 बच्चे वार्ड में भर्ती हैं। वहीं आईसीयू वार्ड में कोई मरीज भर्ती नहीं है। कई लोग हल्की खांसी या बुखार को मामूली समझकर गांवों में ही निजी चिकित्सकों से इलाज करा रहे हैं। कुछ ग्रामीण परिवार पारंपरिक देशी नुस्खों का सहारा ले रहे हैं। जिसके कारण कई मरीज समय पर उचित इलाज नहीं पा रहे। इस वर्ष निमोनिया दिवस की थीम हर सांस की सुरक्षा पर रखी गई है। इसका उद्देश्य है कि हर व्यक्ति अपने परिवार और समाज में निमोनिया के खिलाफ जागर...