अलीगढ़, जून 2 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बदलते मौसम का असर स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। कभी धूप, कभी बारिश तो कभी ठंडी हवाएं, सेहत का संतुलन बिगाड़ रही हैं। बुखार, सर्दी-जुकाम, वायरल संक्रमण व पेट संबंधी समस्याएं इन दिनों काफी बढ़ी हैं। रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को सरकारी अस्पताल खुले तो मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। अधिकांश मरीज मौसम के बदलाव से प्रभावित दिखे। चिकित्सकों ने उपचार के साथ मरीजों को इस मौसम में सावधानी बरतने की सलाह भी दी। दीनदयाल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड और एक्सरे कराने वाले मरीजों की संख्या अधिक रही। जांच कक्षों के बाहर घंटों तक मरीज अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। यह भी पढ़ें- एंटी मलेरिया माह की शुरुआत, शहर में चला जागरूकता अभियान उधर, मलखान सिंह जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे, लेकिन ...