बदलते मौसम में बढ़ने लगे मरीज, ओपीडी में उमड़ी भीड़
कन्नौज, अप्रैल 6 -- बदलते मौसम का असर स्वास्थ्य सेवाओं पर साफ दिखाई देने लगा है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 874 मरीजों का पंजीकरण हुआ, जबकि करीब 400 पुराने मरीज अपना इलाज कराने पहुंचे। सुबह ओपीडी खुलते ही अस्पताल परिसर में मरीजों और तीमारदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पंजीकरण काउंटर से लेकर डॉक्टरों के कक्षों तक लंबी कतारें लगी रहीं, जिससे अस्पताल व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव बना रहा।जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग इलाज के लिए पहुंचे। सबसे अधिक भीड़ मेडिसिन, बाल रोग, हड्डी रोग और महिला रोग विभाग में देखने को मिली। कई मरीजों को अपने नंबर के इंतजार में घंटों बैठना पड़ा, जिससे खासकर बुजुर्गों और महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.