अलीगढ़, जनवरी 28 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मौसम का अचानक बदला मिजाज लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगा है। बीते कुछ दिनों तक खिलखिलाती धूप से राहत महसूस कर रहे शहरवासियों को मंगलवार को दिनभर हुई बारिश और ठंडी हवाओं ने फिर सर्दी की चपेट में ले लिया। मौसम परिवर्तन का सीधा असर स्वास्थ्य पर पड़ा। सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में सर्दी-जुकाम, सिरदर्द और माइग्रेन के मरीजों की संख्या में इजाफा दर्ज किया गया। माइग्रेन के मरीजों में 20 से 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी देखी गई है। अवकाश के बाद मंगलवार को सरकारी अस्पतालों की ओपीडी खुली, लेकिन बिगड़े मौसम के चलते मरीज अपेक्षाकृत कम पहुंचे। दीनदयाल अस्पताल और मलखान सिंह जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह से ही सामान्य दिनों के मुकाबले कम भीड़ देखने को मिली। जो मरीज पहुंचे, उनमें अधिकांश सर्दी, जुकाम, बुखार और सिरदर्...