हापुड़, अप्रैल 4 -- बदलते मौसम में जनपद में आंखों के इंफेक्शन के केस बढ़ गए हैं। शनिवार को जिलेभर के सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में आंखों के 70 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। सभी मरीजों को दवाईयां दी गई। मरीजों को चिकित्सकों ने आवश्यक टिप्स भी दिए। पिछले कई दिनों से मौसम बदल रहा है। कभी बारिश पड़ जाती है तो कभी धूल भरी आंधी चल जाती है। ऐसे में अब आंखों में इंफेक्शन के केस बढ़ गए हैं। शनिवार को जिलेभर के सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की भीड़ लग गई। यहां जिला अस्पताल हापुड़ की ओपीडी में आंखों की दिक्कत संबंधित 30 मरीज पहुंचे। सभी को दवाईयां दी गई। वहीं, सीएचसी हापुड़ की ओपीडी में आंखों की दिक्कत लेकर 40 मरीज पहुंचे। आंखों में इंफेक्शन संबंधित मरीजों को उपचार मिला।-मरीजों की भीड़ के चलते इंतजार के बाद मिला उपचारहापुड़। अस्पतालों की ओपीडी में इन दिन...