बागपत, सितम्बर 4 -- बागपत। मौसम लगातार बदल रहा है। कभी तेज धूप और उमस, तो कभी बारिश और तापमान में कमी। उतार-चढ़ाव के बीच संक्रमण भी तेजी से फैल रहा है। सबसे ज्यादा इन्फ्लूएंजा वायरस और त्वचा संबंधी रोगों की मार पड़ रही है। जिला अस्पताल के साथ ही सीएचसी और निजि अस्पतालों की की ओपीडी में भी सबसे ज्यादा यही मरीज आ रहे हैं। बुखार, लगातार खांसी, बलगम, जुकाम, नाक बहना, सिर और बदन दर्द के मामले सबसे ज्यादा हैं। यह इन्फ्लूएंजा वायरस है। इस सीजन यह वायरल ठीक होने में आठ से 10 दिन ले रहा है। बुखार तीन से चार दिनों में उतर रहा है, लेकिन दूसरी दिक्कतें ठीक होने में समय ले रही हैं। गुरुवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 800 से अधिक मरीज आए। इनमें से 50 से 55 फीसदी इन्हीं लक्षणों वाले थे। दूसरे नंबर पर त्वचा रोग विभाग रहा। यहां त्वचा पर दाने, खुजली, दाद, ल...