बरेली, अप्रैल 2 -- बरेली। जिला अस्पताल की ओपीडी में गुरुवार को मरीजों की भारी भीड़ पहुंची। सुबह 9 बजे से ही मरीज अस्पताल पहुंचे और ओपीडी कक्ष के बाहर इलाज के लिए लंबी लाइनें लग गईं। बदलते मौसम का असर लोगों की सेहत पर साफ दिखाई दे रहा है। अस्पताल में जुकाम, बुखार, खांसी और पेट संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ गई है। डॉक्टरों ने मरीजों को मौसम में बदलाव के दौरान सावधानी बरतने, साफ पानी पीने और खानपान पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। वहीं, भीड़ अधिक होने से मरीजों को अपनी बारी का इंतजार भी करना पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.