अयोध्या, फरवरी 24 -- अयोध्या। बदलते मौसम के चलते सीएचसी पर बड़ी संख्या में ओपीडी मरीजों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। फरवरी माह के दूसरे पखवारे में मौसम के तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। खांसी,जुखाम व पेट दर्द जैसी बीमारियों से पीड़ित मरीज सीएचसी मिल्कीपुर में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। सीएचसी अधीक्षक डा.एके सिन्हा ने बताया कि ओपीडी में इन दिनों तीन सौ से अधिक मौसमी बीमारियों से पीड़ित है। सीएचसी पर जरूरी जांच के बाद दवा मुहैया कराई जा रही है। सीएचसी अधीक्षक ने चल रही मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों से अपील करते हुए कहा कि बाहर मेडिकल स्टोर से कोई दवा न ले,सीएचसी में जांच के बाद ही दवा लें। गलत दवा जानलेवा हो सकती है,इसलिए चिकित्सक की सलाह व जांच के बाद ही दवा खाए। --
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.