हाजीपुर, अप्रैल 2 -- सोमवार की रात बूंदा-बांदी और मंगलवार की सुबह से दोपहर तक आकाश में छाए रहे बादल रबी फसलों की कटनी के समय आकाश में बादल और बारिश की आशंका ने कर दिया बेचैन बीते दिनों बारिश से किसानों की तैयार सरसों-तोड़ी के फसल का नुकसान पहुंचा है हाजीपुर। प्रतिनिधि एक सप्ताह से मौसम में बदलाव और बारिश की आशंका से रबी फसल को लेकर किसान चिंतित हैं। ज्ञात हो कि बीते दिनों आंधी के साथ हल्की बारिश से रबी फसल के तेलहन और गेंहू की तैयार फसलों की कटनी बाधित है। सोमवार की रात बूंदा-बांदी और मंगलवार को सुबह से लेकर दोपहर तक आकाश में बादल छाए रहे। कभी कभी तो ऐसा लग रहा था कि फिर बारिश होगी। ऐसे मौसम को देखकर किसान काफी चिंतित हैं। रबी फसलों की कटनी के समय आकाश में बादल और बारिश की आशंका से किसानों की स्थिति का सहज अनुमान लगाया जा सकता है। बीते दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.