बांका, मार्च 9 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। शहर और आसपास के इलाकों में मौसम के लगातार बदलते मिजाज का असर अब लोगों के स्वास्थ्य पर साफ दिखाई देने लगा है। सुबह और रात में ठंडक जबकि दिन में हल्की गर्मी के कारण बड़ी संख्या में लोग सर्दी, खांसी और बुखार जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। जिससे अस्पतालों और क्लीनिकों में मरीजों की संख्या भी पिछले कुछ दिनों में बढ़ गई है। डॉक्टरों का कहना है कि, इस मौसम में खासतौर पर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। डॉक्टरों के अनुसार तापमान में अचानक उतार-चढ़ाव होने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है। इसी कारण लोगों को सर्दी, खांसी, बुखार, गले में खराश और शरीर में कमजोरी जैसी समस्याएं होने लगती हैं। फिलहाल कई मरीज सांस लेने में तकलीफ की शिकायत लेकर भी अस्पताल पहुंच रहे ह...