औरैया, अप्रैल 2 -- अछल्दा, संवाददाता। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर साफ नजर आने लगा है। गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा की ओपीडी में खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहर दो बजे तक करीब 200 मरीज इलाज के लिए अस्पताल पहुंच चुके थे। सीएचसी प्रभारी डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि दिन में बढ़ती गर्मी और सुबह-शाम हल्की ठंड के कारण वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों में खांसी-जुकाम और बुखार के मामले अधिक देखे जा रहे हैं। अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते स्वास्थ्यकर्मियों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। ओपीडी में लगातार मरीजों की भीड़ बनी रही, जिससे इलाज की प्रक्रिया प्रभावित होती दिखी। चिकित्सकों ने लोगों को सलाह दी है कि बदलते मौसम में विशेष सावधानी बर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.