चंदौली, मई 22 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। विश्व जैव विविधता दिवस पर शुक्रवार को शहाबगंज विकासखंड के कटवांमाफी गांव निवासी पर्यावरण प्रेमी एवं वृक्ष बंधु डॉ. परशुराम सिंह ने जैव विविधता संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौध लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि धरती पर लगातार बढ़ रही ग्लोबल वार्मिंग के कारण जल, थल और नभ में रहने वाले जीव-जंतुओं के अस्तित्व पर गंभीर संकट मंडरा रहा है। जंगलों के कटान और पर्यावरण प्रदूषण के चलते वन्य जीवों की संख्या में लगातार कमी होती जा रही है。 यह भी पढ़ें- जैव विविधता मानव जीवन का आधार: प्रो. जितेंद्रपर्यावरण के प्रति जागरूकता डॉ. परशुराम सिंह ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ और संतुलित बनाए रखने में गिद्ध, गौरैया, मोर जैसे पक्षियों तथा कछुआ, डॉल्फिन और मछलियों जैसे जलीय जीवों की महत्वपूर्ण भूमिका ह...