चंदौली, मार्च 10 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन पर सोमवार को पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोन के आरपीएफ आईजी अमरेश कुमार ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जवानों की तैनाती के साथ ही सीसीटीवी कैमरा कंट्रोल रुम से स्टेशन के गतिविधियों का हाल जाना। वही डीआरएम कार्यालय के समीप गेस्ट हाउस सभागार में सुरक्षा सम्मेलन के दौरान जवानों को आधुनिक तौर तरीके से काम करने के टिप्स दिए।आईजी अमरेश कुमार बीते रविवार की देर रात दस बजे स्टेशन पहुंचे। इस दौरान मध्य रात्रि स्टेशन पहुंचकर यात्री सुविधा की जानकारी ली। इसी क्रम में सोमवार की दोपहर दोबारा स्टेशन पर पहुंचकर जवानों की ड्यूटी प्वाइंट चेक किए। इसके अलावा प्लेटफार्म संख्या दो पर स्थित सीसीटीवी कैमरा कंट्रोल रूम से स्टेशन के चप्पे-चप्पे की जानकारी ली। इस दौरान यार्ड में भी कैमरा लगाए जाने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.